Ghansyam Sharma / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 229
कोण्डागांव।पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे-30 पर दुधगांव के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक दुर्घटना का कारण बन गई। तेज रफ्तार से आ रहे दो हाईवा वाहन एक के बाद एक ट्रक के पीछे जा भिड़े, जिससे जोरदार टक्कर हुई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन