Ghansyam Sharma / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 189
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
माकड़ी थाना पुलिस द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत तमरावंड में सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति और नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।
अभियान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक विकास बघेल ने सायबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंजान लिंक, कॉल या ओटीपी साझा करने से बचें और किसी भी सायबर फ्रॉड की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
साथ ही महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, भारत सरकार द्वारा लागू तीन नए आपराधिक कानूनों एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच जय प्रकाश नेताम, पंचगण मोहनलाल पोयाम, राम मरकाम, धीनूराम नेताम, धनसु राम नेताम, तिजू राम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन