Ghansyam Sharma / Thu, May 7, 2026 / Post views : 70
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में कोण्डागांव जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के फरसगांव और माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत राष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त हुआ है। फरसगांव सीएचसी जिले का पहला तथा माकड़ी सीएचसी दूसरा प्रमाणित केंद्र बना है। माकड़ी को आकांक्षी ब्लॉक का पहला प्रमाणित स्वास्थ्य केंद्र होने का गौरव भी मिला है।
केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ताओं की टीम ने दोनों केंद्रों का दो दिवसीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, मरीज सुविधाओं और प्रबंधन व्यवस्था का आकलन किया। सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्रमाणन प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि में डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना महलवार तथा यूनिसेफ की तकनीकी टीम ने समन्वित प्रयास किए। जिले के पांच उप स्वास्थ्य केंद्र भी पहले से NQAS प्रमाणित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन