Ghansyam Sharma / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 220
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तोतर में आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल क्षेत्र द्वारा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में “बोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य राजू साहू, देवेंद्र कोराम, जिला उपाध्यक्ष अरुण सेटिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामलाल बाज, मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल कोराम, अमलेश सहित ग्राम पंचायत तोतर एवं आसपास के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति सुदृढ़ करने तथा आम जनता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन