Ghansyam Sharma / Tue, May 30, 2023 / Post views : 159
कांग्रेस के जनहितकारी योजनाओं व विकास को देख भाजपा छोड़ कांग्रेस में लिया प्रवेश
जगदलपुर। पत्रिका लुक। ( विनय कुमार दत्ता)
करपावंड क्षेत्र में कई भाजपाइयो ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सभी कार्यकर्तााओं को कांग्रेस प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीती नीति को समझाते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में शासन की जनहित कार्यों को पहुंचाकर लोगों को राहत देने की बात कही। श्री बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कृषक वर्ग, श्रमिक, वनवासी परिवारों सभी के हित के लिए योजनाएं चलाई जा रही है प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों, पौनी पसारी व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का प्रारंभ किया है जिसके अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान कर उनके स्थिति को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है न्याय योजना की यह नई कड़ी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। जिसमें मौजूद रहे चंपा ठाकुर, श्यामकुमारी ध्रुव,धनुरजय कश्यप,गोपाल कश्यप,गणेश राम, सोनारु,सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम,कमलकांत दुबे,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग,सौरभ मंडल एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन