Ghansyam Sharma / Tue, Mar 24, 2026 / Post views : 199
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिला परिषद कोण्डागांव एवं इसके आनुषांगिक संगठनों द्वारा ग्राम तमरावण्ड में शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित अन्य क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय नौजवान सभा, महिला फेडरेशन, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। उपस्थितजनों को शहीदों के बलिदान और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने वर्तमान समय में बढ़ रही अन्याय और अत्याचार की परिस्थितियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शैलेश, जयप्रकाश, दिनेश, सरादू, शिवशंकर, सोमारु, नन्दलाल, बिसंबर, रामचंद, कौशल, बुधियारिन, सुखबती सहित अन्य सदस्य मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन