Ghansyam Sharma / Sat, May 9, 2026 / Post views : 4
जशपुर। पत्रिका लूक
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए, जिसमें कुल 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में आयोजित हुए, जहां हिंदू एवं ईसाई समुदाय के जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।
इस आयोजन की विशेष बात बगीचा परियोजना क्षेत्र में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े का विवाह रहा, जिसने सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
बगीचा परियोजना में 20, कांसाबेल में 12 तथा बागबहार परियोजना में 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रमों में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें विवाह आयोजन व्यय, उपयोगी उपहार सामग्री तथा वधु के नाम चेक राशि शामिल है। साथ ही नवदंपत्तियों को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन