Ghansyam Sharma / Tue, Feb 10, 2026 / Post views : 193
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित विकास नगर मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में

आयोजित इस कार्यक्रम में 305 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति–रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।


समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, दीपेश अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शासन की इस योजना की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे बेटियों के विवाह में सामाजिक सहयोग मिलता है। सभी नवदंपतियों को

निर्धारित उपहार एवं सहायता राशि प्रदान की गई। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन