Ghansyam Sharma / Thu, May 7, 2026 / Post views : 169
कबीरधाम।
सुशासन तिहार के दौरान कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। आम के विशाल पेड़ की छांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्रामीणों और महिलाओं के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद किया।
ग्रामीण महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता तक के अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। जब मुख्यमंत्री को बताया गया कि बिहान योजना से जुड़कर कई महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, तो उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “अब यहीं मत रुकिए, करोड़पति दीदी बनने का सपना देखिए।”
ग्राम कुकदूर की कचरा तेलगाम ने बताया कि बिहान योजना से मिले दो लाख रुपये के ऋण से उन्होंने शटरिंग प्लेट्स खरीदकर व्यवसाय शुरू किया। आज उनके पास लगभग 1700 वर्गफुट शटरिंग सामग्री है और वे 22 से अधिक मकानों के निर्माण कार्य में सहयोग कर चुकी हैं। इस काम से उन्हें हर साल ढाई से तीन लाख रुपये तक की आय हो रही है।
उन्होंने कहा कि पहले वे केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, लेकिन अब परिवार की आर्थिक ताकत बन चुकी हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर की जरूरतें और बचत अब आत्मविश्वास के साथ संभाल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज मजबूत बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन