Ghansyam Sharma / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 198
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर एसडीएम अजय उरांव ने राजस्व, पुलिस, नगर प्रशासन व पशुधन विभाग के अधिकारियों और गौरक्षकों के साथ बैठक कर आवारा पशुओं के प्रबंधन, गौ तस्करी रोकथाम व राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त पशुओं के उपचार पर चर्चा की। अगले सप्ताह से संयुक्त टीम द्वारा घूमन्तु पशुओं को पकड़ कर नगर पालिका के कांजी हाउस में रखा जाएगा। मालिक की पहचान होने पर जुर्माना वसूल होगा, अन्यथा पशु नीलाम या दान किया जाएगा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, नगर पालिका अधिकारी, पशुधन विभाग व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन