Ghansyam Sharma / Sat, Nov 15, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण चतुर्वेदी ने की।
बैठक में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, अतिरिक्त कलेक्टर नारायणपुर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर प्रतिभा मरकाम तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। न्यायाधीश चतुर्वेदी ने कहा कि नेशनल लोक अदालत न्याय को सरल, सुलभ और शीघ्र उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है, जहाँ पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान करते हैं।
अध्यक्ष महोदया ने राजस्व मामलों को अधिक संख्या में लोक अदालत में प्रस्तुत करने, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर एवं अतिरिक्त कलेक्टर को दिए। पुलिस विभाग को लंबित चालान, मोटरयान दुर्घटना दावा, वसूली एवं अन्य संबंधित मामलों को प्राथमिकता से लोक अदालत में पेश करने कहा गया।
बैठक में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा भी की गई, जिसमें लंबे समय से न्यायिक हिरासत में रह रहे बंदियों के मामलों पर विशेष रूप से विचार किया गया। साथ ही सजायाफ्ता बंदियों की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन