Ghansyam Sharma / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 76
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव स्थित साहू समाज भवन में जिला साहू संघ की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजक दिव्या कलिहारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ संस्कार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। सामाजिक समरसता और एकजुटता के माध्यम से ही समाज को मजबूत एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ अध्यक्ष, महासचिव गिरजाशंकर साहू, उपाध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष कविता साहू, जिला संयोजक सुनीता साहू, संगठन सचिव चुनिता साहू सहित जिले के सभी तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज में संस्कार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। सामाजिक नियमावली के अनुरूप समाज को व्यवस्थित करने और खर्चीली शादियों पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के विभिन्न प्रकोष्ठों में कोण्डागांव जिले के लोगों को जिम्मेदारी मिलने पर जिला साहू संघ की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। किसान प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं आईटी सेल प्रकोष्ठ में स्थान प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित कर समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और समरसता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन