Ghansyam Sharma / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 235
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिले में बाढ़ से बचाव परिदृश्य पर मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 09 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे ग्राम पंचायत बम्हनी में प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा हुई। पुलिस, नगर सेना, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आपदा के समय विभागीय दायित्वों की जानकारी दी। बैठक में एनडीआरएफ के अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान एवं डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा उपस्थित रहे। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारी परखने एवं जनजागरूकता हेतु आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन