Ghansyam Sharma / Mon, Jan 23, 2023 / Post views : 186
कोडागाँव पत्रिका लुक।
सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के जिलाध्यक्ष धंसराज टंडन के नेतृत्व मे पदाधिकारी एवं समाज प्रमुखो का बैठक रेस्ट हाउस कोडागाँव मे रखा गया इस बैठक का मुख्य एजेंडा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह 2023 को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर जिला सत्र न्यायालय के सामने कोडागाँव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से ध्वजारोहण हेतु इस वर्ष 2023 गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि सम्मानीय राजेश सोना संभागीय अध्यक्ष बस्तर संभाग घासी घसिया समाज के द्वारा सुबह 8 : बजे ध्वजारोहण किया जावेगा जिलाध्यक्ष धंसराज टंडन ने जिला कोंडागांव के समस्त समाज प्रमुख एवं सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारी व अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर आप सभी सादर आमंत्रित है इस बैठक में मुख्य रूप से प्रेम सिंह नाग जिला महासचिव, पंकज ठाकरे , शीतल कोराम , राजेश सोना , जगत नाग, लाल सिंह लावत्रे, तरुण नाग, सुरेश बघेल, साधुराम पाटिल आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए उक्त जानकारी जिला महासचिव प्रेम सिंह नाग के द्वारा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन