Ghansyam Sharma / Sat, Dec 13, 2025 / Post views : 250
कोण्डागांव/अनंतपुर। पत्रिका लुक
13 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में थाना अनंतपुर में क्षेत्र के कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइबर अपराध से होने वाली ठगी, अनजान व्यक्तियों की पहचान तथा गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल ने कोटवारों को मुसाफिर रजिस्टर संधारित कर गांव में बाहर से आने-जाने वाले फेरीवालों, कबाड़ी, मजदूरों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में होने वाली किसी भी घटना, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाना को देने के लिए कहा गया।
बैठक में आम नागरिकों को जागरूक करने पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि कोई भी अनजान व्यक्ति यदि बैंक खाता, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सतर्कता ही अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन