Ghansyam Sharma / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 277

केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब तीन ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे एक ट्रक पलट गया ।इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेगा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
जाम के चलते यात्री बसों को केशकाल से विश्रामपुरी होते धमतरी से रायपुर के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। केशकाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन जाम खुलने में कई घंटों का समय लग सकता है।

बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले केशकाल घाट में जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बसों में फंसे हुए हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है कि जाम कब तक खुल पाएगा।
पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन जाम के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम जाम खुलवाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन