Ghansyam Sharma / Wed, Jan 17, 2024 / Post views : 175
रायपुर। पत्रिका लुक
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित आभूषण उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला का प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रहा है, जिसके उत्सव में आज पूरा देश राममय हो गया है, इसका एक नजारा यहां आयोजित आभूषण उत्सव में भी देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर सराफा ऐसोसिएशन द्वारा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि आभूषण उत्सव में राम मंदिर रेप्लिका पर आधारित हीरों का पेंडेंट प्रदर्शित किया गया। 965 नेचुरल डायमंड और लगभग 90 ग्राम सोने के बने पेंडेंट को 45 दिनों में तैयार किया गया है। यहां राम दरबार का पेंडेंट भी देखने को मिला। इस आयोजन में रायपुर शहर के लगभग 45 सराफा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। यह व्यापारिक उत्सव है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिसा, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के सराफा व्यापारी भी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर रायपुर सराफा ऐसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश भंसाली, श्री अमित पारेख सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित थे।
सोत्र-cglro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन