Ghansyam Sharma / Thu, Aug 10, 2023 / Post views : 152
जिले भर के विभिन्न आदिवासी समाज के लोगों ने हर्ष के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस
सुकमा । पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता )
जिला मुख्यालय स्थित सर्व आदिवासी समाज भवन में आज विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर जिले भर के विभिन्न आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए और पारंपरिक वेशभूषा के साथ हर्ष के साथ एक दूसरे को बधाई दी। पुरुषों ने जहां धोती कुर्ता, पटका और कलगी धारण किया तो वहीं महिलाएं और किशोरियां पारंपरिक परिधान और आभूषण में सुसज्जित रही। पारंपरिक गीत, नृत्य से सभी ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को याद किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न समाज प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आज आदिवासी समुदाय की पहचान विश्व पटल पर है। देश ही नहीं पूरा विश्व आज आदिवासी दिवस
को हर्षोल्लास के साथ मनाता है। हम आदिवासी, सादा जीवन जीना पसंद करते है। जल, जंगल, जमीन और उसके जीव जंतु, पेड़ आदि ही हमको प्रिय है, जिसकी सुरक्षा और संवर्धन हेतु हम सभी किसी भी संकट का डट कर सामना करने के तैयार रहते है।
उन्होंने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए की हम प्रकृति के बीच अपना खुशहाल जीवन जीते है, आज इन घने जंगल के कारण की वर्षा हो रही है। जहां वृक्ष होते हैं, वहां बरसात होना तय है, जिससे धरती में फूल पौधे जंतुओं को नव जीवन मिलता है। हमे जरूरत है इन प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने की, इनके संवर्धन करने की। इस अवसर पर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, मनीष कुंजाम, हूंगाराम मरकाम, धनीराम बारसे, एसपी किरण चव्हाण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी एवम् कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन