Ghansyam Sharma / Fri, Jan 26, 2024 / Post views : 167
नारायणपुर। पत्रिका लुक
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन कौशल विकास व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय नारायणपुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। और मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमो पर आधरित झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन