Ghansyam Sharma / Fri, Sep 29, 2023 / Post views : 157
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 29 सितम्बर 2023 को नवाखानी मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, इस मिलन समारोह कार्यक्रम में कोण्डागांव ब्लाक की आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिन की महिलाएं शामिल हुई । नवाखानी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन किया गया । इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहन
मरकाम ने सभी महिलाओं नवाखाई की शुभकामनाएं दी साथ ही महिलाओं को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया। मोहन मरकाम ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सरकार की योजनों को घर-घर तक पहुंचने कार्य आंगनबाडी कार्यकर्ता , सहायिका व मितानिन बहने बखूबी निभाती आ रही हैं और इनका सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन