Ghansyam Sharma / Tue, Sep 12, 2023 / Post views : 182
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम 12 सितम्बर को माकड़ी ब्लॉक के दौरे के दौरान कई पंचायतों मे सामुदायिक भवन सीसी सड़क सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एव लोकार्पण किया। कोण्डागांव वापसी के दौरान
हुक्काबेडापाथरी पहुंच सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया ग्राम पंचायत बिवला मे सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया बालोंड पंचायत मे पहुंच देवगुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत काटागांव मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत बुडरा अंतर्गत टेडमुण्डा जो कि उनका जन्म स्थल है वहाँ सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत मारागांव मे सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन