Ghansyam Sharma / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 130
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अनंतपुर थाना क्षेत्र से गुम 17 वर्षीय बालिका को पुलिस ने तमिलनाडु के तिरूपपुर जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका 8 अगस्त 2025 को घर से बिना बताए चली गई थी। इस संबंध में परिजन की रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राज्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी रही। जांच के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर बालिका की लोकेशन तिरूपपुर जिले में मिलने पर टीम को वहां रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से 12 अप्रैल 2026 को एक महिला हॉस्टल से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।
14 अप्रैल 2026 को बालिका को थाना लाकर विधिवत दस्तयाब किया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस कार्यवाही की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन