Ghansyam Sharma / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 175
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के साथ नगर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था और पुल-पुलिया को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान निविदा व तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गई और मार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस खंड के विकास हेतु 8.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है और कार्य शीघ्र शुरू होगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा तथा एनएच अधिकारी प्रज्ञा नंदा उपस्थित रहे।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जहां जनता की राह आसान होगी, वहीं अब स्थानीय लोगों की भी जवाबदेही रहेगी कि वे कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें और निर्माण के दौरान सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन