Ghansyam Sharma / Sun, Jun 11, 2023 / Post views : 169
बस्तर। पत्रिका लुक (जितेंद्र कुमार तिवारी
विकास खण्ड बस्तर के ग्राम पंचयात कोलचूरके आश्रित सिवनागुडा पारा में चौरासिन माता एवं गंगादई माता गुड़ी का भूमिपूजन बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया। श्री बघेल के ग्राम पंचायत कोलचूर सिवनागुडा पारा पहुंचने के उपरांत ग्रामवासियों द्वारा बाजे गाजे जगह- जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा कर अपने क्षेत्रीय विधायक श्री बघेल का भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम माता गुड़ी का भूमिपूजन कर ग्रामदेवी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी ग्रामवासियों आभार व्यक्त किया। श्री बघेल ने कहा की जिस तरह छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी हमनें लोगों को राहत देने का काम किया हैं हमेशा हमनें लोगों के बीच में जाकर उनकी परेशानियों से अवगत होकर उनसे राय लेकर जरूरत की योजनाओं को हमनें लागु करके राहत दिया हैं जैसे राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा गरवा घूरवा बाड़ी योजना, गोठान, बेरोजगारी भत्ता, देवगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं हमारी सरकार ने लाकर लोगों तक पहुंचाने का काम किया। वहीं कोलचूर में पनारा समाज के लिए
सामुदायिक भवन का लागत भूमिपूजन किया गया लगातार बस्तर में हमनें लगभग सभी समाज को एक अच्छी पहल हेतु प्रेरणा लेकर आने वाले पीढ़ी के लिए एक अच्छी नींव रखने का काम किया हैं। जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफटी योजना अंतर्गत आहता निर्माण कार्य माध्यमिक शाला नदीसागर में जिसकी लागत राशि 7.00 लाख रूपये का बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा भूमिपूजन किया गया। श्री बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष लगाते हुए कहा की खरीफ की बोनी के वक़्त किसानों को पैसे की सर्वाधिक आवश्यकता होती हैं ऐसे समय में किसानों से सम्मान निधि वापस मांग उन्हें परेशान ही नहीं बल्कि उनका अपमान कर रही हैं केंद्र की मोदी सरकार पहले किसानों के खाते में पैसे डाल उसे किसान निधि का नाम दिया और अब उन्हें अपात्र ठहराते हुए रकम वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा हैं गणेश बघेल, दिनेश यदु, बैद्यनाथ मौर्य, मानसिंह क़वासी, हेमराज बघेल, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर, रूद्रप्रताप यादव, राजेश कुमार, पूरन कश्यप, रमेश,जयदेव बघेल,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण ग्रामवासी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन