Ghansyam Sharma / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 227
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत कोंडागांव में 75 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई। यह वितरण कार्यक्रम पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, महात्मा गांधी वार्ड, कोंडागांव में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को सायकल प्रदान करते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक है। सायकल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा होगी और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित दीपेश अरोरा, मनोज जैन, मनीष देवांगन, लक्ष्मी ध्रुव, सोनामणि पोयाम, सुषमा खोबरागड़े, संतोष सिंह, नागेश देवांगन, बंटी नाग, शीतल पटेल, नंदू देवांगन और आकाश नेताम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन