Ghansyam Sharma / Thu, May 28, 2026 / Post views : 66
कोण्डागांव,। पत्रिका लुक (सरल यादव)
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य (आयुष) मंदिर भवन का लोकार्पण किया।
लोकार्पण अवसर पर विधायक उसेंडी ने कहा कि राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धति के रूप में लोकप्रिय है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं को बढ़ावा देकर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श
रामदई नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, सरपंच कविता पोयाम, हितेंद्र झा, विक्रम शोरी, अजय सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन