Ghansyam Sharma / Sat, Nov 15, 2025 / Post views : 199
कोण्डागांव। पत्रिका लुक(सरला यादव)
खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत जिले के मुलमुला धान खरीदी केंद्र में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेण्डी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धान बेचने आए किसानों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपूर राशि पन्ना भी उपस्थित रहीं।
विधायक उसेण्डी ने शुभारंभ अवसर पर किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किसान निधि योजना सहित शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाएं संचालित हैं, जिनका अधिक से अधिक लाभ लेने जागरूक रहने का उन्होंने आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में जिले के सभी 67 उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था भी लागू की गई है, जिसके माध्यम से ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल एप से घर बैठे ही टोकन प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य लालमती देवांगन, शजीतु सुराना, क्षेत्र के सरपंचगण, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे, खाद्य अधिकारी नवीन चंद्र श्रीवास्तव, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा खरीदी केंद्र का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन