Ghansyam Sharma / Thu, May 21, 2026 / Post views : 67
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने गुरुवार को ग्राम बोलबोला में 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें प्लाटपारा चौक के सामने 5 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण तथा जरेबेन्दरी में बुदर पोयाम के घर से प्रेम नेताम के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत 3 लाख रुपये है।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने गांव के युवाओं को खेल सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन