Ghansyam Sharma / Sat, May 9, 2026 / Post views : 57
कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर, 191 लाख के कार्यों का भूमिपूजन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने शनिवार को शहर में 191.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों में 120 लाख रुपए की लागत से बनने वाला मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा 71.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाला मॉडल उप पंजीयक कार्यालय शामिल है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त संसाधनों का होना आवश्यक है। शासन द्वारा जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी सेंटर बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत नागरिक सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने को कहा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेंद्र सुराना, पार्षद संजय श्रीवास्तव, ईना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, ननकी वैष्णव, टिंकू साहू, अश्वनी पांडे, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता शिवम सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन