Ghansyam Sharma / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव, । पत्रिका लुक
विकास की दिशा में कोण्डागांव तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को विधायक लता उसेंडी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 करोड़ 52 लाख 88 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मालाकोट गांव से हुई, जहां 4.5 किमी लंबे बड़ेपारा–किबाई बालेंगे मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत 667.57 लाख रुपये है। साथ ही 400 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण 11.25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके बाद नेवता गांव में 4 किमी लंबी डामरीकरण सड़क (562.06 लाख रुपये) सहित अन्य सीसी सड़क कार्यों का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। विधायक उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक सड़क, पुल और मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना उनका संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन