Ghansyam Sharma / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 235
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोपाबेड़ा में 4 करोड़ 51 लाख से अधिक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया भूमिपूजन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को ग्राम कोपाबेड़ा में सड़क चौड़ीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी विकास सौगात दी। इस अवसर पर 451.93 लाख रुपये की लागत से 2.90 किलोमीटर लंबाई के शिव मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा एक पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर होंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कुलवंत सिंह चहल, दिनेश महाजन, ग्राम गायता आसमन कोर्राम, ग्राम प्रमुख बुधमन कोर्राम, झाड़ूराम सोडी, कोपाबेड़ा ग्राम समिति अध्यक्ष मनोज पटेल, शांति स्वरूप चौधरी, नागेश देवांगन, बंटी नाग, शीतल पटेल, अमिताभ बोस, अविनाश सोरी, देवेंद्र मौर्य, लक्ष्मी ध्रुव, सुश्री सोनमणि पोयाम, सुषमा खोबरागड़े, सती बघेल, संतोष सिंह, अनिल देवांगन, मयंक भोसले, राजा मुखर्जी, हिमांशु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन