Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: विधायक सुश्री उसेण्डी ने राज्य शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया...

Ghansyam Sharma / Sat, Dec 14, 2024 / Post views : 171

Share:


जनादेश परब कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल पूरे होने के अवसर पर जनादेश परब कार्यक्रम के अंतर्गत आज बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित दीपेश अरोरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी और एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित रहे।
विधायक सुश्री लता उसेंडी कहा
विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में राज्य का तेज गति से विकास हो रहा है। राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। हर व्यक्ति को सपना होता है कि उनका अपना पक्का मकान हो। आम नागरिकों के इस सपने को पूरा करने के लिए आवास स्वीकृति के लिए तेजी से कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहला काम 18 लाख लोगों को आवास देने का निर्णय लिया। किसानों के कल्याण के लिए उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रही है। महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने दी जा रही हैं। अधोसंरचना विकास हो, चाहे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री साय द्वारा नई उद्योग नीति के अंतर्गत पर्यटन को शामिल किया गया है, जो सराहनीय है।
एक वर्ष में कोण्डागांव जिले के विकास को मिली
गति
सुश्री उसेण्डी ने कहा कि एक वर्ष में जिले के विकास कार्यों में भी गति आई है और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। कोण्डागांव में ग्राम चौड़ग से चलका मार्ग में पुलि पुलिया निर्माण के लिए 07 करोड़ 18 लाख तीन हजार रूपए, ग्राम मालाकोट बड़ेपारा से ग्राम किबईबालेंगा मार्ग पुल पुलिया निर्माण के लिए 06 करोड़ सड़सठ लाख 57 हजार रूपए, ग्राम नेवता से ग्राम जुनापानी मार्ग में 05 करोड़ 62 लाख लाख छह हजार रूपए, ग्राम बड़ेबेन्दरी से शंकर नगर मार्ग में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार रूपए के और माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत उदेंगा से काटागांव मार्ग में 02 करोड़ 43 हजार 59 लाख रूपए के पुल पुलिया निर्माण का कार्य जारी है।
सुशासन में संवर रहा कोण्डागांव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कोण्डागांव जिला भी संवर रहा है। एक वर्ष में जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी विस्तार हुआ है। जिले में टेली रिपोर्टिंग के माध्यम से सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार करते हुए 06 नई एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत 01 लाख 39 हजार 28 महिलाओं को लाभ मिल रहा है और उनके खाते में हर महीने एक हजार रूपए की राशि जमा हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक वर्ष में 06 हजार 264 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1836 आवास पूर्ण हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को कुल 22 हजार 808 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिनमें 16 हजार 564 आवास स्वीकृत कर प्रथम किश्त जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के चिपावण्ड, कुम्हारपारा, एरला और शामपुर में महतारी सदन स्वीकृत हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिले के 61 हजार 222 किसानों को लाभ मिल रहा है। कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में कोपाबेड़ा तालाब सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 03.61 करोड़ और बंधा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए हैं।
सोत्र-prokgn

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement