Ghansyam Sharma / Tue, May 19, 2026 / Post views : 10
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह को भगवान गणेश की विशेष शिल्पकृति भेंट कर बस्तर की कला का गौरव बढ़ाया।
यह विशेष शिल्पकृति बस्तर की पारंपरिक कला, आध्यात्मिक आस्था और स्थानीय शिल्प कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। प्रसिद्ध मूर्तिकार सुशील सखूजा की कलात्मक अवधारणा और आर्टिजन मदन के योगदान से तैयार इस कृति में पारंपरिक बस्तर कला एवं आधुनिक रचनात्मकता का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह शिल्पकृति केवल कलात्मक प्रस्तुति नहीं, बल्कि बस्तर की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। राष्ट्रीय नेतृत्व को इस प्रकार की कलाकृति भेंट किए जाने से स्थानीय शिल्पकारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन