Ghansyam Sharma / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 182
केशकाल। पत्रिका लुक
पूर्व के वर्षों में विश्रामपुरी को नगरपंचायत बनाया गया था। पुनः नगरपंचायत का विघटन कर ग्राम पंचायत तो बना दिया गया, पर नवगठित पंचायतो के लोग केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे। जिसके चलते केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बजट सत्र में इस समस्या की ओर सदन का ध्यानाकर्षण प्रश्न किया। जिस पर सदन में सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री, मंत्री ने आश्वस्त दिया है। अब उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में इन पांच पंचायत के लोगों को भी केंद्र सरकार राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा वहीं ग्राम के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन