Ghansyam Sharma / Sun, Jun 11, 2023 / Post views : 181
जगदलपुर। पत्रिका लुक ( विनय कुमार दत्ता)
ग्राम पंचायत मारकेल के वार्षिक मेला में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन । माता जलनी, माता मावली एवं परदेशिन माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की, ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से किया विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर आज गांव गांव में माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य किया गया है जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों के मेला एवं वार्षिक जात्रा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा की हमारी नई पीढ़ी को हमारे कला संस्कृति से जोड़ने के लिए कार्य करना चाहिए आज हमारी नव पीढ़ी आधुनिकता में अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है जिससे उन्हें पुनः जोड़ना होगा जिससे की वे अपनी संस्कृति को पहचान सकें । इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता राजकुमार दंडवानी, राजेश अहीर, सीताराम सेठिया, बलराम कोकडू सरपंच,सिरोनाग सरपंच,नंदो बघेल,देवी सिंह,जगतराम पटेल,मणीराम सेठिया,कमलराम सेठिया,उदयनाथ,विजय सेठिया, संतोष सेठिया,भैयर सिंह पुजारी,सोनाधर पुजारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन