Ghansyam Sharma / Sun, May 14, 2023 / Post views : 167
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने दी सड़क निर्माण, समतलीकरण की सौगात
केशकाल। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधानसभा से लगातार दूसरी बार चुने गए विधायक सन्तराम नेताम इन दिनों सप्ताह के सातों दिन अपने विधानसभा के अलग अलग क्षेत्र का दौरा कर जनसम्पर्क कर रहे हैं। साथ ही गांव गांव में होने वाले वार्षिक मेला, सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में भी विधायक शिरकत करते नजर आ रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार की सुबह विधायक संतराम नेताम केशकाल घाटी नीचे स्थित सूदूरवर्ती ग्राम हरवेल, चिपरेल, डॉन्डेरापाल, माहुरबेड़ा आदि ग्रामों में जाकर जनसंपर्क किया। ग्रामीणों से बातचीत कर उन्होंने गांव की समस्याओं व मांगों को जाना। इस दौरान हरवेल के ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी। जिस पर विधायक ने तत्काल स्वीकृति देते हुए हरवेल से डॉन्डेरापाल तक 11 लाख रुपए की लागत से द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा ग्राम चिपरेल में ग्रामीणों की मांग पर समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। विधायक के समक्ष रखी गई मांगों को त्वरित कार्यवाही देखकर ग्रामीण खुशी से गदगद हो उठे। साथ ही उन्होंने इन सौगातों के लिए विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद भी दिया।
लगातार दो बार जनता का आशीर्वाद मिलना मेरा सौभाग्य है-
इस सम्बंध में विधायक संतराम नेताम ने बताया कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद स्वरूप केशकाल विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक के रूप में चुना गया है। मेरा दायित्व बनता है कि जनता ने मुझपर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूँ। मेरा प्रयास है कि माननीय भुपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा के गांव गांव तक सड़कों का जाल पहुंचे। ताकि गांव को ब्लॉक मुख्यालय व जिला मुख्यालय से जुड़ने में सुलभता हो।
छत्तीसगढ़ में पुनः बनेगी कांग्रेस की सरकार
विधायक ने बताया कि मेरे विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओ की पूर्ति के लिए मैं अपने निवास में जनचौपाल लगता हूँ। साथ ही प्रतिदिन गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात भी कर रहा हूं। जहां उनकी समस्याओं व मांगों को सुनकर निराकरण भी किया जा रहा है। मेरा प्रयास रहेगा कि शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का हम अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन