Ghansyam Sharma / Wed, May 7, 2025 / Post views : 169
केशकाल। पत्रिका लुक
पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को लेकर छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने इसे एक निर्णायक और साहसिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत है और देश के गौरव व सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का प्रमाण भी।
"ऑपरेशन सिंदूर" बना आतंकियों की कब्र
विधायक टेकाम ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से और आक्रोश की लहर थी, जिसका जवाब भारत ने बेहद सटीक तरीके से दिया।
"ऑपरेशन सिंदूर" के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह हमला न केवल आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरता है, बल्कि उन्हें यह स्पष्ट संदेश देता है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
प्रधानमंत्री मोदी व सेना की सराहना
टेकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सेना की रणनीति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में खुफिया एजेंसियों की सूझबूझ, सेना की तत्परता और प्रधानमंत्री के दृढ़ निश्चय ने मिलकर एक बड़ी सफलता दिलाई।
"यह अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला है, जिसने पाकिस्तान को बता दिया है कि भारत अब सिर्फ सहन नहीं करेगा, बल्कि जवाब देगा – वह भी करारा," टेकाम ने कहा।
कड़ी कार्रवाई की मांग
विधायक टेकाम ने केंद्र सरकार से अपील की कि पाकिस्तान को उसकी हर हरकत का दोगुना जवाब दिया जाए ताकि वह भविष्य में इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न करे। "पाकिस्तान को अब यह समझ लेना चाहिए कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझे," उन्होंने कहा।
"भारत का हर नागरिक सेना के साथ"
अपने बयान के अंत में टेकाम ने देशवासियों की एकता पर जोर देते हुए कहा, "आज भारत का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है। यह हमारी एकता, अखंडता और आत्म-सम्मान का प्रतीक है।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा और देश आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान को और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।
सोत्र-promlakeshkal
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन