Ghansyam Sharma / Fri, Mar 28, 2025 / Post views : 200
चार मांगो को लेकर हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
चार सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी तीन दिवसीय एनसीसी मैदान हड़तार पर बैठे हैं। ओर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि 5 महीने से वेतन नही मिलने से घर परिवार को चलाने ख़र्चा कहा से आएगा, राज्य व केंद्र सरकार को सोचना चाहिए कि मनरेगा कर्मचारियों का परिवार भी है उनकी भी ज़रूरते होती लेकिन 5 महीनों के वेतन नहीं दिया सरकार हर माह वेतन दे। जिला अध्यक्ष मनरेगा सरिता देवांगन ने बताया कि, उनकी मुख्य चार मांगे है नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक मनरेगा कर्मियों के सेवा एवं सामूहिक सुरक्षा के लिये मानव संसाधन नीति तत्काल लागू किया जाए,पूर्व में किए गए हड़ताल अवधि का वेतन /मानदेय तत्काल प्रदान करें, विगत तीन से पांच माह से लंबित वेतन/मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए व मनरेगा कर्मियों से केंद्र व राज्य शासन के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलावा कोई अन्य कार्य न लिया जाए। आगे बताया कि आज कोण्डागांव के एनसीसी मैदान में हड़ताल पर है और आज 28 मार्च 2025 को रायपुर में धरना प्रदर्शन किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन