Ghansyam Sharma / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 242
केशकल । पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल डिपो चौक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर जा रहे एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
बंदर की मौत की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर सख्ती आवश्यक है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदर के शव का पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन