Ghansyam Sharma / Mon, Aug 28, 2023 / Post views : 148
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है । एक सौ से अधिक ने लोगों ने कांग्रेस की भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार व विधायक संतराम नेताम पर विश्वास करते हुए 1 सौ से अधिक लोगो ने कांग्रेस का हाथ थामा हैं । आपको बतादें की फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बंगोली के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के रीति -नीति से प्रभावित होकर और
विधायक संतराम नेताम के कार्यशैली के साथ ही नेतृत्व क्षेत्र के विकास को देखते हुए केशकाल स्थित विधायक निवास में पहुंचकर एक सौ से अधिक लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश लिया। बताया जा रहा है कि जिसमे कई भाजपा के नए चेहरे भी शामिल है। कांग्रेस में प्रवेश करने के बाद लोगो ने एक सुर में कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व क्षेत्र की मजबूती के लिए काम करने के साथ ही एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराते हुए केशकाल में कांग्रेस विधायक बनाने का संकल्प लिया है। विधायक संतराम नेताम कांग्रेस में प्रवेश करने वाले लोगों को गमछा पहना कर अभिनदंन व बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन