Ghansyam Sharma / Thu, Mar 26, 2026 / Post views : 207
जशपुर। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान श्रम विभाग की 12 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंडल के सचिव गिरीश रामटेके के अनुसार विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। इनमें दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता, नोनी सशक्तिकरण, नौनिहाल छात्रवृत्ति, श्रमिक औजार सहायता, सियान सहायता, सायकल सहायता, आवास सहायता तथा दीर्घायु सहायता योजना शामिल हैं।
इन योजनाओं के माध्यम से हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन