Ghansyam Sharma / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 237
केशकाल। पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे-30 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड के पास सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान खालेमुरवेंड के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर एक ही पेड़ से जा टकराए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
बस चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
लगातार हो रहे हादसों से NH-30 की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन