Ghansyam Sharma / Sun, Mar 22, 2026 / Post views : 231
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में ‘बाल मैत्री (बडी-बडी)’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी बच्चों को स्कूल भ्रमण कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकें।
इसी क्रम में कोंडागांव परियोजना क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में ले जाया गया। यहां बच्चों को कक्षा, खेल मैदान और शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी कराई गईं, जिससे बच्चों में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्कूल के प्रति डर को दूर कर सहज, आनंदपूर्ण और आकर्षक वातावरण तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन