Ghansyam Sharma / Thu, Feb 19, 2026 / Post views : 199
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला जनसम्पर्क कार्यालय कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को कोण्डागांव के सरगीपाल निवासी अबूजर अली को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। जन्म से दिव्यांग अबूजर अली वर्तमान में बस टिकट एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। शारीरिक असुविधा के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाई होती थी। ट्राईसाइकिल मिलने से उनके आवागमन में सहूलियत होगी और कार्य संचालन सुचारू हो सकेगा। हितग्राही ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन