Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: ब्रह्मपुत्र पर सात धार्मिक स्‍थलों को जोड़ने के लिए 'नदी तट धार्मिक पर्यटन सर्किट' के लिए समझौता

Ghansyam Sharma / Fri, May 19, 2023 / Post views : 456

Share:

दिल्ली। पत्रिका लुक
असम में नदी तट धार्मिक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए गुवाहाटी में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्‍ल्‍यूएआई), सागरमाला विकास निगम लिमिटेड (एसडीसीएल), असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) और अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन विभाग (डीआईडब्‍ल्‍यूटी), असम सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।  असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस ऐतिहासिक हस्ताक्षर समारोह के साक्षी बने। इससे असम में नदी पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा। यह समझौता ज्ञापन गुवाहाटी के आसपास सात ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के बीच 'हॉप ऑन हॉप ऑफ' पर आधुनिक नौका सेवा की सुविधा प्रदान करेगा और प्रसिद्ध सात धार्मिक स्‍थलों कामाख्या, पांडुनाथ, अश्वकलांता, डौल गोविंदा, उमानंद, चक्रेश्वर और औनियाती सतरा को कवर किया जाएगा। फेरी टर्मिनल पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय में आरामदायक माहौल के आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस परियोजना पर 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह एक साल के भीतर पूरी हो जाएगी। ये सेवा हनुमान घाट, उजान बाजार से आरंभ होगी और सातों धार्मिक स्‍थलों को 2 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी। सागरमाला विकास निगम लिमिटेड (एसडीसीएल) और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्‍ल्‍यूएआई) संयुक्त रूप से परियोजना लागत के 55 प्रतिशत का योगदान देंगे जबकि शेष असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) द्वारा प्रदान किया जाएगा। अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन विभाग (डीआईडब्ल्यूटी) ने परियोजना के लिए मंदिरों के पास घाटों का नि:शुल्‍क उपयोग करने की सहमति दी है। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि “नदी आधारित पर्यटन सर्किट का विकास असम में पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे प्रसन्‍नता है कि असम सरकार के समर्थन से, आईडब्ल्‍यूएआई, एसडीसीएल, एटीडीसी और डीआईडब्ल्‍यूटी के बीच समझौता ज्ञापन से यह परियोजना तीव्र गति से पूरी होगी और असम में नदी पर्यटन क्षेत्र में नए अध्याय का अनावरण होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रखर नेतृत्व में भारत की एक्ट ईस्ट नीति पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में विकास की परियोजनाओं के माध्‍यम से परिलक्षित हो रही है। उन्‍होंने कहा कि आज अंतर्देशीय जलमार्गों ने ये उदाहरण प्रस्‍तुत किया है कि परिवहन के माध्यम से परिवर्तन कैसे संभव हो सकता है। ब्रह्मपुत्र के रास्ते ओडीसी और ओडब्ल्यूसी कार्गो मूवमेंट से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास तक, अंतर्देशीय जलमार्गों की विशाल क्षमता का प्रदर्शन हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में, हम असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अंतर्देशीय जलमार्गों की समृद्ध क्षमता विकसित करने के मार्ग पर दृढ़ हैं, जिससे नए भारत के विकास के गति मिले। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “आज का हस्ताक्षर समारोह राज्य में पर्यटन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। मुझे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसन्नता हो रही है। मैं इस पहल के लिए विभागों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पर्यटक इस अद्भुत नदी सर्किट के माध्यम से गुवाहाटी की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का आनंद लेंगे।‘इस कार्यक्रम में असम सरकार के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य, पर्यटन मंत्री जयंत मल बरुआ; भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय; एटीडीसी की रितुपर्णा बरुआ; असम पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष दिलीप दास और सागरमाला विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार गुप्ता और गुवाहाटी में असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में राज्य और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
सोत्र-pib

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement