Ghansyam Sharma / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 56
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन कोंडागांव में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री हेमंत ध्रुव जी ने संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में श्री हेमंत ध्रुव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकार और अस्मिता से जुड़ा महत्वपूर्ण दिवस है। लेकिन भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की भावनाओं और अस्मिता की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस की विचारधारा के दबाव के कारण आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सवों को वह सम्मान और स्वतंत्रता नहीं मिल पा रही है, जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद यदि आदिवासी समाज अपने गौरव और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण दिवस को उत्साहपूर्वक नहीं मना पा रहा है, तो यह पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जल-जंगल-जमीन, संविधान प्रदत्त अधिकारों, संस्कृति और आदिवासी अस्मिता के सम्मान का प्रतीक है। कांग्रेस सदैव आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा प्रदेश सचिव शकूर खान पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे शहर महामंत्री सनी चोपड़ा श्याम सिंह ब्रिज मंडावी रघुनाथ यादव जनक टेकाम एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन