Ghansyam Sharma / Thu, Aug 13, 2026 / Post views : 9
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत विकास नगर स्टेडियम से हुई। यहां से जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी तिरंगा लेकर एनसीसी ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद बाइक रैली के रूप में यात्रा आगे बढ़ी। रैली मर्दापाल चौक होते हुए रायपुर नाका पहुंची और वहां से वापस विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
विधायक लता उसेंडी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन