Ghansyam Sharma / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 232
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में नगर पालिका कोण्डागांव द्वारा शुक्रवार को मेला स्थल पर सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलिथिन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलोग्राम पॉलिथिन जब्त की गई। नगर पालिका की टीम ने मेले में लगे दुकानों व स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यापारियों को पॉलिथिन का उपयोग न करने और शासन के निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए भविष्य में पॉलिथिन के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन