Ghansyam Sharma / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 173
व्यक्ति विशेष के नाम पर आरोप लगाओ ना कि किसी समाज को टारगेट बनाओ
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर कार्रवाही की मांग की हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगो का कहना ने बताया कि पिछले कुछ महिनों में कोण्डागांव जिला में विभिन्न प्रकार के अपराधिक गतिविधि बढ़ी हुई है। जिसमें छेड़-खानी जैसी गतिविधियां अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे हर सामुदाय प्रभावित हो रहा है। अपराध करने वाले अपराधी भी विभिन्न जात एवं वर्गों के हैं कुछ मामलों में मुस्लिम युवक भी अपराधी पाये गये हैं । किन्तु मुस्लिम समाज ने कभी उनका समर्थन नहीं किया बल्कि पूरेजोर विरोध कर अपराधी को
सजा दिलाने का मांग भी कर रहा है, परन्तु यतिन्द्र छोटू सलाम सर्व आदिवासी समाज युवाअध्यक्ष नामक व्यक्ति के द्वारा मिडिया और गैर जरूरी मंचो पर सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम समाज को बार बार टारगेट करते हुए भड़काउ बयानबाजी किया जाता है जिससे शहर का सौहान्द्र दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति गुनहगार है तो फलाना खान, फलाना शर्मा व्यक्ति विशेष नाम पर आरोप लगाए ना कि पूरे समाज को बदनाम किया किया जाए। जिससे मुस्लिम समाज कोण्डागांव आहत है। इस लिए यतिन्द्र छोटू सलाम जैसे लोगो पर उचित कार्यवाही की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन