Ghansyam Sharma / Thu, Dec 18, 2025 / Post views : 251
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। इसके तहत नागेश देवांगन को कोंडागांव जिला युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि विकास दुआ को प्रदेश स्तर पर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।


नेताओं ने कहा कि नागेश देवांगन और विकास दुआ लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य और प्रभावी होगा।
नागेश देवांगन ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण से दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया। वहीं विकास दुआ ने प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन